RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर मे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिला मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर दयाल राम, नगर अध्यक्ष अंकित पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन पांडे, महामंत्री बंटी पांडे एवं धर्मेन्द्र गुप्ता, मंत्री नगर आकाश कुमार, शत्रुध्न गुप्ता, पप्पू ओझा, सनोज वर्मा, विशाल गुप्ता, सौरभ पांडे, संजय पांडे आदि उपस्थित थे।

पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि करते अंकित पांडे व अन्य

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को विचार की स्पष्टता और सेवा की भावना से जोड़ा। अंत्योदय का उनका संकल्प आज भी यह प्रेरणा देता है कि शासन का मतलब अंतिम व्यक्ति को सम्मान देना और अधिकार देना है।

Related posts

बिहार:भोजपुर:इंदिरा जी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

छत्तीसगढ के राज्यपाल ने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में किया स्नान।

rktvnews

भोजपुर: 17 अगस्त को विहंगम योग संस्थान आरा में पधारेंगें विज्ञानदेव जी: महामंत्री भूपेंद्र राय

rktvnews

कोयंबटूर में आयोजित ऐतिहासिक चिकित्सा कार्यक्रमों में उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र निर्माण मिशन के रूप में रेखांकित किया।

rktvnews

वर्ल्ड बुक डे: डॉ. अतुल मलिकराम की पुस्तकों के माध्यम से करें समाज, संस्कृति और सतत विकास की यात्रा का अनुभव।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment