RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिराष्ट्रीयव्यापार

केंद्र सरकार ने तुअर दाल के भंडार की ताजा स्थिति की निगरानी के लिए समिति का गठन।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,27 मार्च।उपभोक्ता कार्य विभाग ने अपर सचिव श्रीमती निधि खरे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य सरकारों के साथ मिलकर निकट समन्वय में आयातकों, मिल मालिकों, जमाकर्ताओं, व्यापारियों आदि जैसी संस्थाओं द्वारा जमा किए गए अरहर दाल के भंडार की निगरानी करेगी। समुचित मात्रा में दलहन आयात की लगातार आवक होने के बावजूद बाजार के भंडार संघों द्वारा स्टॉक जारी नहीं किये जाने की खबरों की वजह से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
भंडार की ताजा स्थिति की निगरानी के लिए इस समिति गठित करने की नवीनतम घोषणा बाजार में जमाखोरों और बेईमान सट्टेबाजों से निपटने के लिए सरकार की मंशा को दर्शाती है। यह निर्णय आने वाले महीनों में अरहर दाल की कीमतों को नियंत्रण में रखने के सरकार के दृढ़ संकल्प को भी प्रकट करता है। इसके अलावा, केंद्र सरकार घरेलू बाजार में अन्य दालों के भंडार की स्थिति पर भी बहुत बारीकी से नजर रख रही है ताकि वर्ष के आगामी महीनों के दौरान दालों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
यहां पर स्मरण रखने योग्य तथ्य यह है कि सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत तुअर दाल की उपलब्धता के संबंध में भंडार को प्रदर्शित करने की व्यवस्था को लागू करने के उद्देश्य से 12 अगस्त, 2022 को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी किया था। सरकार ने एक और पहल करते हुए गैर-एलडीसी देशों से अरहर दाल आयात के लिए लागू 10 प्रतिशत शुल्क को हटा दिया है क्योंकि कोई भी शुल्क इन एलडीसी देशों से शून्य शुल्क आयात के लिए भी कार्यविधि संबंधी समस्याएं उत्पन्न करता है।

Related posts

उत्तराखंड के राज्यपाल ने लखनऊ में STRIVE थिंक टैंक के संस्थापक सदस्यों से भेंट की।

rktvnews

नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेला आयोजित।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि : युवा उत्सव में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल।

rktvnews

ऋतु परिवर्तन का लोकउत्सव: लोहड़ी और नई ऋतु की दस्तक

rktvnews

पटना:चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर डा अनिल सुलभ के सम्मान में आयोजित हुआ सावन-महोत्सव कवयित्री सम्मेलन।

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

Leave a Comment