
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के फोर लेन के बगल में खेत में लगे बोरिंग को चालू करने जाने के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से एक किसान अवध बिहारी यादव उर्फ भोला यादव (55 वर्ष) की मौत हो गई । मृतक नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के स्व राम प्रसाद यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक खेत को पटाने के लिए बोरिंग चालू करने जा रहा था कि नंगे तार के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
