RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण हेतु स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू!आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय द्वारा शुरू की गई है स्कालरशिप हेल्पलाइन।

राँची/झारखण्ड 08 दिसंबर।प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से संबंधित समस्याओं से अब झारखण्ड के छात्रों को निजात मिलेगी। छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण हेतु झारखण्ड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू की है।

इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत किए गए हैं तीन प्रावधान

इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन प्रावधान किए गए हैं। छात्र अपनी समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1800-599-1289 पर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सप्प नंबर 9440256299 चौबीस घंटे छात्रों की समस्या ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकृत करने हेतु चालू रहेगा। साथ ही X (ट्विटर) अकाउंट @TWC_Office_Jhar पर भी छात्र अपनी समस्या प्रेषित कर सकते हैं। उपरोक्त तीन माध्यमों से प्राप्त समस्याओं का प्रत्युत्तर/निराकरण/निस्तारण 48 घंटे में किया जायेगा।
इस नयी व्यवस्था के तहत छात्र अपनी समस्या के समयनिष्ठ निस्तारण के लिए अपनी छात्रवृति आवेदन संख्या, पूरा नाम, अकादमिक वर्ष, मोबाइल नंबर, एवं जिले के साथ अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं ।

Related posts

भुवनेश्वर:सहकारिता मंत्रालय की दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम के दादा कुटी में प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 संपन्न।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

भोपाल:परमार्थ और देशभक्ति का भाव हो हम सभी में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वीर कुंवर सिंह प्रक्षेत्र के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment