
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 अक्टूबर। आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला कार्यालय पानी टंकी पूर्वी गुमटी मिल रोड़ आरा में क्रांतिकारी मजदूर आन्दोलन के महानायक का0 योगेश्वर गोप की 17 वी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रस्तुत आधार पत्र सेमिनार आयोजित किया गया, विषय था मेहनतकश कर्मचारी/मजदूर आंदोलन की चुनौतियां और का. गोप। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का. यदुनन्दन चौधरी, वक्ता मदन जी, जानकी प्रसाद, सूर्य नारायण सिंह, सहित अन्य संघ. महासंघ और अन्य ट्रेड यूनियनों के नेतृत्वकारी लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।अध्यक्षता का. रामानन्द सिंह, जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया,संचालन, और विषय प्रवेश… मेहनतकश कर्मचारी/मजदूर आंदोलन की चुनौतियां और गोप जी, जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने रखा, उपस्थित संघ महासंघ और ट्रेड यूनियनों के लोगो ने भी अपने संबोधन में विषय प्रवेश पर गंभीरता से विचार विमर्श किया और आज के राजनीतिक परिवेश, और केंद्र, राज्य सरकारों के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी संघ महासंघ स्थाई, अस्थायी, संविदा मानदेय, नियोजित, संगठित, असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को एकता बद्ध होकर आन्दोलन के लिए रणनीति तय करना होगा।कार्यक्रम की शुरुआत का. योगेश्वर गोप के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जोरदार नारा का. गोप अमर रहे.. का. गोप के विरासत को आगे बढ़ाना है… कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जब से का. गोप जी अपनी शिक्षा पूर्ण करके नौकरीपेशा में आये, जीवन के अंतिम दिन तक मेहनतकश वर्ग के लिए संघर्ष करते हुए अंतिम साँस लिये, गोप जी केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि मजदूर, किसान, संगठित, असंगठित क्षेत्र के विकास के लिए भी अपना सर्वस्व योगदान दिया, मदन जी ने अपने व्याख्यान में कहा कि गोप जी का जीवन न सिर्फ मजदूर आन्दोलन के अथक योद्धा थे, बल्कि साम्राज्यवादी विरोधी आंदोलन और देश के स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रमुख सेनानी भी थे, जानकी प्रसाद ने बताया कि वैसे का. गोप के जीवन संघर्षों के पन्नों में समेटना काफी मुस्किल है. का. गोप एक संस्था थे, इसका जीता जगता प्रमाण की वे जीवन के अंतिम यात्रा तक AICCTU के राष्ट्रीय सम्मानित अध्यक्ष एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के सम्मानित अध्यक्ष और कई संघों, ट्रेड यूनियनों के निर्वाचित अध्यक्ष थे,,कार्यक्रम को अन्य संघ महासंघ और ट्रेड यूनियनों के द्वारा भी सम्बोधित करते हुए अपना विचार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में छोटे जी हरबंश जी, ध्रुव पंडित, संजय कुमार सिंह, रमेश कुमार यादव, केदारनाथ सिंह, मंजू कुमारी, संजय कुमार,,सुनील कुमार , सुधा डेयरी कर्मी,,गोलू सिंह, बोलू सिंह,रामदयाल ठाकुर, मदन मोहन प्रसाद, जानकी प्रसाद, चौधरी जी, सुमन जी, धर्म कुमार, रामानन्द सिंह, अवधेश पासवान, रमेश कुमार यादव, बाल मुकुंद चौधरी, सहित अन्य कई संगठन के सदस्य नेता उपस्थित हुए और अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के सदस्यता, और महासंघ के सदस्यता अभियान जारी किया जाय।
