
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अक्टूबर।मंगलवार को एम एम महिला कॉलेज,आरा की राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉक्टर शीला कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक “नरेंद्र मोदी का भारतीय विदेश नीति में सकारात्मक पहल” का विमोचन 18 अक्टूबर, 2024 को बीकानेर में आयोजित अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद ( इप्सा) के सम्मेलन में हुआ। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित, इप्सा के अध्यक्ष और बेरहमपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गीतांजलि दास, इप्सा के पूर्व अध्यक्ष और बेरहमपुर (ओडिशा) के कुलपति प्रोफेसर ए पी पाढ़ी, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर चंद्रकला पाड़िया, इप्सा के महासचिव प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के डीन डाक्टर मेघना शर्मा, इप्सा के उपाध्यक्ष एवं विलियम कैरी विश्वविद्यालय शिलांग (मेघालय) के कुलपति प्रोफेसर सोमा भौमिक तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल के प्रोफेसर डॉक्टर अनुसुइया नयन ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। सात अध्यायों में वर्णित यह पुस्तक समकालीन भारतीय विदेश नीति में नरेंद्र मोदी की सक्रिय और सकारात्मक पहल का विश्लेषण है। 26 मई 2014 को भारत का प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने अपने द्वितीय कार्यकाल तक भारतीय विदेश नीति की जड़ता को दूर कर उसे सक्रिय और सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस पुस्तक में समकालीन विश्व में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय विदेश नीति के अद्यतन प्रभावो की जानकारी दी गई है और दर्शाया गया है कि समकालीन विश्व राजनीति में भारत एक प्रभावी शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है।
