
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 23 अक्टूबर। मंगलबार को जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में कृषि इनपुट अनुदान योजना की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ,सभी इनपुट अनुदान में प्रतिनियुक्त कृषि समन्वयक से की गई।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर आवेदन करने वाले सभी किसानों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें अन्यथा कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। वैसे कृषि समन्वयक जिनका प्रगति संतोषजनक भी था उनपे स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता,जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा आदि मौजूद थे।
