RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

प्रेरणादायक सफलता की कहानी: रूही प्रवीन

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)04 फ़रवरी।रुही प्रवीण झारखण्ड राज्य के रामगढ जिले के मांडू प्रखंड की, तोपा ग्राम की निवासी हैं। उनका जीवन प्रारंभ से ही संघर्षों से भरा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले वे मुख्य रूप से घरेलू कार्यों में संलग्न रहती थीं। कभी-कभी मजदूरी करना और कोयला बेचकर थोड़ी-बहुत आय अर्जित करना ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन था। आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहती थी। सीमित आमदनी में बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो जाता था। ऐसे में भविष्य को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रहती थी।
वर्ष 2016 में उनके गांव तोपा में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इस समूह का नाम ज्योति महिला समूह रखा गया, जिसमें कुल 11 महिलाएँ सदस्य है। रुही प्रवीण भी इस समूह की एक सक्रिय सदस्य बनीं। समूह गठन के बाद नियमित रूप से साप्ताहिक बैठकें होने लगीं, जिनमें आपसी संवाद, समस्याओं पर चर्चा, वित्तीय अनुशासन और बचत के महत्व पर विशेष ध्यान दिया जाने लगा। रुही प्रवीण द्वारा हर सप्ताह ₹20 की नियमित बचत की जाने लगी, जिसने आगे चलकर आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी।
समूह से जुड़ने के बाद रुही प्रवीण में आत्मविश्वास का संचार हुआ और उन्हें यह समझ में आया कि सामूहिक प्रयास और संस्थागत सहयोग के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण संभव है। नियमित बचत और समूह की सुदृढ़ कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप समूह को ऋण की सुविधा प्राप्त हुई। इसी क्रम में रुही प्रवीण ने समूह से ₹50,000 का ऋण प्राप्त कर पोल्ट्री फार्म शुरू करने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
पोल्ट्री फार्म की शुरुआत के समय उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनमें चूजों की देखभाल, दाना-पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, रोग नियंत्रण तथा बाजार से जुड़ाव शामिल थे। इन चुनौतियों के समाधान में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के कर्मियों, समूह की दीदियों और उनके परिवार का निरंतर सहयोग मिला। समय के साथ उनका अनुभव बढ़ा और उनका पोल्ट्री व्यवसाय व्यवस्थित रूप से संचालित होने लगा।
फार्म में एक राउंड में 1500 चूजा छोडती है जिससे धीरे-धीरे पोल्ट्री फार्म से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी। वर्तमान में वे अपने पोल्ट्री व्यवसाय से लगभग ₹30,000 तक की मासिक आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को सहज रूप से पूरा कर पा रही हैं। बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही है, स्वास्थ्य संबंधी खर्च समय पर पूरे हो रहे हैं और घर की स्थिति में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है।
आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ रुही प्रवीण के सामाजिक सम्मान में भी वृ‌द्धि हुई है। आज वे अपने गांव में एक आत्मनिर्भर और सफल महिला के रूप में जानी जाती हैं। अन्य महिलाएँ उनसे प्रेरणा ले रही हैं और आजीविका से संबंधित मार्गदर्शन के लिए उनसे संपर्क करती हैं। ज्योति महिला समूह और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से उन्हें वित्तीय साक्षरता, अनुशासन और उद्यमिता की समझ विकसित करने का अवसर मिला, जिसने उनके जीवन को नई दिशा दी।
भविष्य में रुही प्रवीण अपने पोल्ट्री फार्म की क्षमता बढ़ाकर अधिक चूजे पालने की योजना बना रही हैं, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हो सके। साथ ही वे आधुनिक तकनीकों को अपनाने और बाजार से सीधे जुड़ने की दिशा में भी प्रयासरत हैं। उनका उ‌द्देश्य है कि आने वाले समय में वे अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर सकें।
रुही प्रवीण की यह सफलता की कहानी यह दर्शाती है कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग, स्वयं सहायता समूह की शक्ति और महिला के दृढ़ संकल्प से आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन संभव है। उनकी यह यात्रा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि वे भी समूह से जुड़कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

Related posts

बिहार:मुजफ्फरपुर: सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का चुनाव 9 जून 24 को :अध्यक्ष ,डॉ .एस.के.रूंगटा

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

मुंबई:केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

बिहार :पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment