RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:जनसमस्याओं के निराकरण को मूर्तरूप दिया जायेगा :कलेक्टर

RKTVNEWS /उज्जैन (मध्यप्रदेश)04 जुलाई।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार उज्जैन दक्षिण विधानसभा को स्वस्थ, स्वच्छ, समृद्ध और प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाने के लिये तैयार किये जा रहे उज्जैन दक्षिण विधानसभा के विजन डाक्यूमेंट को मूर्तरूप देने के लिये कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 4 जुलाई को प्रशासनिक संकुल भवन के सभागृह में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाये। इसी के साथ कारखानों और होटल्स का केमिकलयुक्त दूषित पानी नालों के माध्यम से सीधे जलस्त्रोतों को प्रभावित न करे, इसके लिये ऐसी सभी इकाईयों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर उनकी क्रियाशीलता को जांचा जाये। इसी तरह उन्होंने नवीन कॉलोनियों में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम के वार्ड पार्षदगणों, जिला पंचायत सदस्य व जनपद सदस्यों ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामों में सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कचरे की गाड़ियां, ग्रामों के सभी प्रमुख चौराहों पर लाईटिंग और ब्लॉक्स लगाये जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत तारों का नवीनीकरण, मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना का उचित क्रियान्वयन, सभी ग्रामीण स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, सामान्य वर्ग के बुजुर्गों का राशन कार्ड बनाये जाने, उज्जैन सब्जी मंडियों को हाईटेक बनाने, कॉलोनाईजर्स को नाली आदि मूलभूत अधोसंरचनाओं पर विशेष ध्यान देने आदि बिन्दुओं पर सुझाव देकर उक्त समस्याओं का निराकरण उज्जैन दक्षिण विधानसभा के विजन डाक्यूमेंट में शामिल करने के सुझाव दिये।

जनसमस्या निवारण शिविरों के नोडल अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति की जायेगी

बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसमस्याओं के निराकरण को मूर्तरूप देने के लिये प्रत्येक माह में दो बार जनसमस्या निराकरण शिविर वार्डों में व पंचायत क्लस्टरों में आयोजित किये जायें। जनसमस्या निवारण शिविर में जनसमस्याओं का एकत्रीकरण व त्वरित निराकरण शिविरों में उपस्थित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा। श्री सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं में अपात्र लोगों को शिविर में जागरूक कर उनकी कोई अन्य योजनाओं में पात्रता देख उनकी समस्या का भी निराकरण किया जायेगा। जनसमस्या निवारण शिविर द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। इसी के साथ श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को नवीन पात्रता पर्ची वाले सभी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाये जाने, ग्रामीण स्कूलों की बाउंड्री वाल, खेल मैदान, फर्नीचर, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये।

महिला सुरक्षा के लिये पिंक बसों का परिचालन की कार्य योजना तैयार

बैठक में जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा के विजन डाक्यूमेंट में शामिल सामाजिक अवसंरचना, सशक्त नारी, समृद्ध किसान, उत्तम शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री डॉ.यादव के विशेष निर्देश अनुसार महिला सुरक्षा की दृष्टि से पिंक बसों का परिचालन, बीपीएल परिवारों की बालिकाओं का केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्वक शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, महिला पुलिस पेट्रोलिंग वेन, महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सेल्फ हैल्प ग्रुप्स को सरल ऋण सुविधा आदि बिन्दुओं की कार्य योजना के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, अपर कलेक्टर एमएस कवचे, एसडीएम उज्जैन ग्रामीण अर्थ जैन, जनपद पंचायत उज्जैन के सीईओ संदीप यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अहमदाबाद: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जिला सहकारी (ADC) बैंक के ‘स्वर्णिम शताब्दी महोत्सव’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

मुस्लिम बुद्धिजीवियों की राय: मोदी काल में भेद भाव के बिना हुआ चौतरफा विकास, सुरक्षित हाथ में राष्ट्र।

rktvnews

21 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गुना में फिर से कमल खिलाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

दरभंगा:नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जागरूकता-सह-शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जदयू जिला सम्मेलन 24 नवंबर को, तैयारी पूरी:विधान परिषद राजू यादव

rktvnews

Leave a Comment