RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:चतरा:अंतर्राज्यीय व अंतरजिला चेकनाका पर 24×7 चेकिंग अभियान।

निर्वाची पदाधिकारी सिमरिया व चतरा द्वारा किया गया विभिन्न चेकनकों का निरीक्षण।

विभिन्न होटलों में भी मारी गई छापेमारी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 अक्टूबर।चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए जिले के अंतर्राज्यीय व अंतरजिला चेकनाका पर 24×7 चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं भयमुक्त माहौल में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को पूर्ण किया जा सके। साथ ही प्रवर्तन एजेंसियों के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों जिसमें एसएसटी टीम के साथ बैंक, वन विभाग, उत्पाद विभाग, जीएसटी व संबंधित विभाग द्वारा भी जांच अभियान चलाई जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने को लेकर शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर शख्त निर्देश दिया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो यह सुनिश्चित करें। आगे कहा सभी सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तुओं का अवैध परिवहन नहीं होने पाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके, इसके लिए व्यापक छापेमारी, जांच व अन्य अभियान चलाए।
शनिवार को ही निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज और निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जुहूर आलम द्वार विभिन्न चेकनकों पे चल रही जांच का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही चतरा और सिमरिया के विभिन्न होटलों में भी छापेमारी की गई।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में छठे एडवांसमेंट इन एंडयूरोलॉजी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : दीपंकर भट्टाचार्य, कुणाल, सुदामा प्रसाद पहुंचे जवइनिया।

rktvnews

गिरीडीह:पारसनाथ पहाड़ी/मारंग बुरु को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक-फ्री ज़ोन घोषित करने हेतु समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

बक्सर: जीविका भवन, ओपेन जिम, यात्री शेड का उद्घाटन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

बिहार:पटना:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment