RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिला मैस्कॉट एवं जिला स्वीप प्रतीक का अनावरण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)15 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ. विद्यानंद सिंह एवं उप विकास आयुक्त बक्सर द्वारा, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा SVEEP नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला मैस्कॉट एवं जिला SVEEP लोगो का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर जिला मैस्कॉट के रूप में “डॉल्फिन” को केंद्र में रखा गया है।
डॉल्फिन, जो बुद्धिमत्ता, जागरूकता और स्वच्छता की प्रतीक मानी जाती है, उसी प्रकार मतदाता जागरूकता का भी प्रतीक बनती है — जो संदेश देती है कि “जैसे गंगा की डॉल्फिन स्वच्छ जल की पहचान है, वैसे ही जागरूक मतदाता सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।”
जिले के SVEEP लोगो में “बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025” को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो लोकतंत्र के इस पर्व में सभी नागरिकों की सहभागिता का संदेश देता है।
इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करना, मतदान को एक उत्सव की तरह मनाना, और युवाओं, महिलाओं व प्रथम मतदाताओं को सक्रिय रूप से जोड़ना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा की “बक्सर का हर मतदाता लोकतंत्र की डॉल्फिन बने — जागरूक, सजग और जिम्मेदार।”
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, युवा, छात्र-छात्राएँ एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:हिंदी को विश्व की संपर्क भाषा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : गोकुल सोनी

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा में बिजली संकट से राहत हेतु हंटरगंज ग्रिड सब स्टेशन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी।

rktvnews

भोजपुर: फोटोग्राफरों के माध्यम से ही इतिहास और समाज में घटित वर्तमान घटनाओं को हम देख पाते है:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ज़ूबिन इरानी ने नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में ‘लिंग-समावेशी संचार पर मार्गदर्शिका’ जारी की।

rktvnews

सारण:सदर अस्पताल में ईलाज कराने वाले रोगी एवं उनके परिजन यहाँ से सुखद अनुभव लेकर जाएं, इस उद्देश्य की तरफ हो हमारा प्रयास: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment