RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शराब की छापेमारी में गये थाने और उत्पाद विभाग की टीम पर हमला।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,26 मार्च।बिहार में शराब प्रतिबंधित है,और इसका सुचारू रूप से नियमसंगत पालन कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय रूप से सक्रिय भी है लेकिन कभी कभी इनकी सक्रियता कुछ गैर सामाजिक तत्वों और इस धंधे में लिप्त लोगो को रास नहीं आ रही और अपने गैरकानूनी कार्यों और गतिविधियों से पूरे समाज और गांवों को शर्मशार कर रहे है।जहां एक तरफ कई स्वयं सेवी संगठन और समाज सेवी इसके सेवन से होने वाली हानि और दुष्परिणामों का ज्ञान जनता को दे प्रशासन और राज्य की मदद कर रहे है वही दूसरी तरफ असामाजिक तत्वों द्वारा इसका विरोधअगरसंडा में देखने को मिला जहां गांव के एक समूह ने पुलिस पर हमला बोल दिया और सरकारी सामानों को नुकसान भी पहुंचाया। घटना के बारे में बताते हुए धोबहा थाने केएएसआई अनिल कुमार ने कहा की आज शाम को उत्पाद विभाग की टीम के साथ अगरसंडा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर हमारे थाने की पुलिस छापेमारी करने गई थी जहां अपराधियों की गिरफ्तारी कर लौटने के क्रम में ही असामाजिक ग्रामीण तत्वों द्वारा आरोपियों के समर्थन में रोड़ेबाजी करनी शुरू कर दी और और छापेमारी में गई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।इस उग्र हमले में एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।उन्होंने बताया की इस हमले में लोग आरोपियों को छुड़ाने में सफल हो गए।इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को मिलते ही मौके पर मुफ्फसिल और धोबहा थाना अध्यक्षों ने पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।इस बाबत जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मुफ्फसिल ने पूरी जानकारी और जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा की बात कही।घायलों में एएसआई अनिल कुमार, डीएपी आरक्षी मुन्ना पासवान, आरक्षी शशि कुमार,चौकीदार घुरा यादव और उत्पाद विभाग के गृह आरक्षी जयनारायण और एएसआई दिग्विजय सिंह शामिल है जिन्हे इलाज हेतु सदर अस्पताल आरा भेजा गया है।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विकास के एक साल : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने साझा कीं उपलब्धियां।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़।

rktvnews

भारत में मजबूत हो रही है ईएसजी लीडरशिप।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

बागपत:चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा प्रदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment