RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बिहार: भोजपुर: जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अक्टूबर। आज आरा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी एवं आफ के द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी क्रम में एक व्यक्ति नीले रंग का ट्राली लेकर जा रहा था जिसे रुकने को कहा गया तो वह भागने लगा। पुलिस बल के द्वारा उसे पकड़ा गया पकड़े जाने पर उसने अपना नाम मंगरु यादव उर्फ बसंत यादव पिता नागदेव राय ग्राम गढ़ानी गांव थाना चरपोखरी जिला भोजपुर बताया।पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रॉली की तलाशी लेने पर उसके पास से 750 एमएल का 24 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

नहीं रहे दरभंगा के वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर,जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

समाज विकास नहीं कर सकता, अगर आप 50 प्रतिशत मानवता को न्याय नहीं देते- उपराष्ट्रपति

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 01 जुलाई 2023 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी।

rktvnews

बागपत के स्यादवाद में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment