RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चंपारण:मिशन परिवार विकास के तहत 5 दिवसीय “सारथी रथ” अभियान की शुरुआत।

गांव-गांव पहुंचेगी परिवार नियोजन की जानकारी।

परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान तेज।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार द्वारा सारथी रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)02 मार्च।मिशन परिवार विकास के अंतर्गत पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में 5 दिनों तक “सारथी रथ” का संचालन किया जाएगा, जिसका उ‌द्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन संबंधी जानकारी एवं जागरूकता पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी क्रम में आज 02.03.2026 को सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार द्वारा सारथी रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर, डॉ. अर्श मुन्ना (इंचार्ज), डीसीएम, डीएम & ई बिनय कुमार सिंह, डीयूएचएम चंद्र किशोर सहित जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी एवं PSI इंडिया के प्रतिनिधि प्रेम कुमार उपस्थित रहे।
मिशन परिवार विकास के तहत 6 मार्च से 20 मार्च तक विशेष सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी तथा अन्य सभी परिवार नियोजन सेवाएं जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला प्रशासन का लक्ष्य पश्चिम चंपारण में परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं प्रभावी बनाना है, ताकि स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

खैरागढ़:वीर शहीदों की शहादत को नमन कर विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

वायुसेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त दीक्षांत समारोह परेड।

rktvnews

मिशलिन गाइड ने न्यूजीलैंड के आओटेरोआ में प्रवेश करके अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाई।

rktvnews

गिरिडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति पर श्री आरा गौशाला में श्रद्धालु कर रहे हैं अन्न दान।

rktvnews

आरा के रमना मैदान में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु कर रहे है श्री राम की झांकी के आने का इंतजार।

rktvnews

Leave a Comment