RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर” खेलो झारखंड “अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

चतरा/झारखंड,18 सितंबर।18 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित हो रहे खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 18/09/2023 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का ,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश कुमार,सचिव राकेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी एडीपीओ मनोज सिंह द्वारा विधिवत किया गया। आज के कार्यक्रम में सभी प्रखंड से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास कर सभी का दिल मोह लिया।
आज के मुख्य अतिथि उपविकस आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने खेलो झारखंड में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा की खेलो झारखंड का उद्देश्य वैसे ग्रामीण एवं सुदूर वर्ती क्षेत्र के बच्चों जिसमें छिपी हुई कला है उसे उजागर करना है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है।
आज का पहला दिन का मैच वॉलीबॉल खेल से शुरू किया गया जिसके तहत अंडर 14 बालक बालिका अंडर 17 बालक बालिका एवं अंडर 19 बालक बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रखंडों का मैच का आयोजना हुआ । जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी राज्य स्तर पर रांची में आयोजित प्रतियोगिता में दिनांक 21/ 9 /2023 से भाग लेगी।

Related posts

फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

नैनीताल:राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 19वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर:घरेलू हिंसा से पीड़ित 14 महिलाओं को डीएम द्वारा आर्थिक अनुदान राशि प्रदत्त।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहार में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन चार एक्सप्रेस-वे हाईवे से संबंधित की उच्चस्तरीय समीक्षा।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला जांच अभियान!बालू लोड दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन चालक पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

पटना:साइबर हैकथॉन 2025 का समापन।

rktvnews

Leave a Comment