RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:वोटर फोरम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )04 जून।समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुये मतदाता जागरूता के लिए वोटर फोरम का आयोजन जिला स्तर पर त्रिदिवसीय स्वीप गतिविधि से संबंधित विशेष अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में वोटर अवेयर नेस फोरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ई.वी.एम/वी.वी.पैट का डिमॉन्स्ट्रेशन किया गया। ई वी एम के कार्य करने की विधि और जोड़ने के संबंध में आज प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने कहा कि योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया एवं मृत मतदाताओं को मतदाता सूची से नाम डिलीट करने को कहा।
आगामी चुनाव में पात्रता रखने वाले मतदाता छूटे नहीं, अपने मतदान का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अब साल में चार बार आप मतदाता सूची में नाम जोड़ सकते हैं।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को उक्त जानकारी आम लोगों तक साझा करने को कहा,ताकि अधिक से अधिक मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्रिदिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य नये मतदाताओं,महिला मतदाताओं,युवाओं,दिव्यांगजनों एवं सभी वर्ग के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुये पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से भी जोड़ना है,ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बन सके।
मेहंदी/पोस्टर/रंगोली प्रतियोगिता/अन्य प्रतियोगिताएं जैसे रील मेकिंग प्रतियोगिता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस, दरभंगा द्वारा समाहरणालय परिसर दरभंगा में एवं जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मतदान एवं पर्यावरण विषय पर आधारित मेहंदी/पोस्टर/रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
वोटर फोरम का आयोजन जिला स्तर पर किया गया, साथ ही समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उक्त फोरम में भाग लिया।
उक्त वोटर फोरम में गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें शामिल है।
मतदाता शपथ : वोटर फोरम में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को मतदाता से संबधित शपथ एवं पर्यावरण के संबंध में शपथ दिलायी गई।
जिला स्तर पर वोटर फोरम में ई.वी.एम/वी.वी.पैट का डिमॉन्स्ट्रेशन के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा जानकारी दी गई।
पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुरेश कुमार द्वारा उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचक सूची में पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा एवं आदि पदाधिकारी गण उपस्थितथे।

Related posts

RAK ICC ने 2025 के विधायी सुधारों के साथ अपनी फाउंडेशन व्यवस्था को और मजबूत किया संपत्ति सुरक्षा, गवर्नेंस और विवाद समाधान तंत्र में सुधार के व्यापक अपडेट।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख ने हैदराबाद के बेगमपेट में हथियार प्रणाली स्‍कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर:आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री जब्त।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment