RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: असमाजिक तत्वों द्वारा सोलर लाइट को नुकसान पहुंचाने पर होगी कार्रवाई,जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 16 अक्टूबर। भोजपुर जिलाधिकारी, तनय सुल्तानिया के द्वारा पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना,नल जल योजना,अनुरक्षण एवं बिजली भुगतान के प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा के क्रम में सोलर लाइट लगाए जाने एवं मेंटेनेंस की स्थिति का जायजा संबंधित एजेंसी से प्राप्त किया गया एवं उन्हें निर्देश दिया गया कि प्रखंडों में कोई भी समस्या उत्पन्न हो तो त्वरित गति से उसकी जानकारी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं तथा एक माह के अंदर किस-किस जगह पर कार्य किया जाना है इसकी जानकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को उपलब्ध कराये जाने का निदेशनिर्देश दिए। साथ ही खराब सोलर लाइट की मरम्मती तीन दिनों के अंदर करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिये की एजेंसी का पेमेंट ससमय करने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा सोलर लाइट को छती पहुंचाया जाता है तो विधि सम्मत कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उनके द्वारा पंचायत सरकार भवन बनाए जाने हेतु जगह का चुनाव शीघ्र करने का निर्देश दिया गया तथा नल जल, बिजली बिल एवं अनुरक्षण का भुगतान किए जाने तथा हर पंचायत में पुस्तकालय चालू करने एवं हर पंचायत में खेल का मैदान हेतु जगह को चिन्हित करने का निर्देश सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया। सभी प्रखंड पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण किया जाना है जिसकी स्थल का चयन शीघ्र पूर्ण करें।
इस बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी भोजपुर, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा: समाहरणालय परिसर में पलाश मार्ट का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:राजीविका द्वारा “मिशन समृद्ध दीदी” का शुभारंभ – ग्रामीण क्षेत्रों में SHG क्रेडिट लिंकिंग और उद्यम विकास को मिलेगा नया आयाम।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच ने शिवगंज मोड़ पर लगाया स्टाल।

rktvnews

सर्दियों में प्रदूषण से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं क्या खाएं- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

rktvnews

Leave a Comment