RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:जनप्रतिनिधियों का सम्मान अधिकारियों की प्राथमिकता हो: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, गहलोत

वंदे गंगा, हरियालो राजस्थान और राइजिंग राजस्थान पर रावतसर में समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 जून। राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने हनुमानगढ जिले की रावतसर पंचायत समिति के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सभागार में विभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, हरियालो राजस्थान और राइजिंग राजस्थान जैसे प्रमुख अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।
श्री गहलोत ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान एक सांकेतिक कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य जन सहभागिता और व्यवहार परिवर्तन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान और उनसे संवाद अधिकारियों की प्राथमिकता में होना चाहिए। अविनाश गहलोत ने बताया कि जिले में राइजिंग राजस्थान अभियान के तहत 226 एमओयू हुए, जिनमें से 46 का धरातल पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने इसे देश के औद्योगिक इतिहास का मील का पत्थर बताया और कहा कि प्रदेश में 3.5 लाख करोड़ रुपए के एमओयू धरातल पर आना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अधिकारियों से राइजिंग राजस्थान के एमओयू का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

वंदे गंगा अभियान में जिले में 4000 से अधिक कार्यक्रम

जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि जिले में वंदे गंगा अभियान के तहत 4000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और प्रदेश में जिला पांचवें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान खालों की सिल्टिंग हटाने जैसे स्थायी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया।

हरियालो राजस्थान: पौधारोपण और देखभाल दोनों जरूरी

डीएफओ सुरेश कुमार ने हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति पर प्रकाश डाला। इस पर मंत्री श्री गहलोत ने कहा कि पौधे लगाना एक बात है, लेकिन उनकी देखभाल करना उससे भी अधिक जरूरी है। उन्होंने मियांवाकी तकनीक प्रशिक्षण की बात भी कही और कहा कि स्थानीय नवाचारों को बढ़ावा देना होगा।
मंत्री श्री गहलोत ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति जब कार्यालय आता है, तो उसका कार्य तुरंत होना चाहिए। यही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार की प्राथमिक सोच है। अंत्योदय का संकल्प पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों के लिए राजीविका के माध्यम से स्वदेशी सामग्री की खरीद को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। श्री गहलोत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 26 जून को नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जिलेभर में जन जागरूकता और भागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया प्रदान।

rktvnews

25 जनवरी से 29 जनवरी तक अत्यधिक ठंड की संभावना।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:31 जनवरी 24

rktvnews

राजस्थान:लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा करें : मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर।

rktvnews

Leave a Comment