RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं और कई वर्षों से सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के उप-मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है और उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यापक रूप से काम किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह समर्पित नेताओं की एक ऐसी शानदार टीम है जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!
श्री सम्राट चौधरी जी और श्री विजय सिन्हा जी को बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर ढेरों बधाई। दोनों नेताओं के पास जमीनी स्तर पर जनसेवा का लंबा अनुभव है। उन्हें भी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई। समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं!”

Related posts

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का किया जा रहा है भौतिक सत्यापन।

rktvnews

दुमका:राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोपाल:आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सक्रिय हुई एफएसटी व पुलिस नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु पर हुई कार्रवाई!एक दिन में एक करोड़ 81 लाख 97 हजार 930 रुपये आंकी गई कीमत।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आपसी तालमेल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं मतदान कर्मी : जिला निर्वाचन पदाधिकार

rktvnews

एसएसआर 2024 की तैयारी व प्री रिवीजन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment