RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार 2022-23 प्रदान किए।

देहरादून/उत्तराखंड 08 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार 2022-23 प्रदान किए। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रुपए की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि ₹31 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार की है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की धनराशि ₹21 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित कर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वीरांगना तीलू रौतेली को अपूर्व शौर्य, संकल्प, साहस की धनी और उत्तराखण्ड की “झांसी की रानी” कहकर याद किया जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय ₹7500 रुपए से बढ़ाकर ₹9300 किया गया है तो मिनी आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय ₹4500 से बढ़ाकर ₹6250 और सहायिकाओं का मानदेय ₹3550 से ₹5250 किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। लखपति दीदी, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण, महिला स्वयं सहायता समूह के लिए विशेष कोष का गठन जैसे अनेक कार्य किये गये हैं। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, विधायक खजान दास, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

“द कॉटेज” ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्र द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले पर युवा जदयू, भोजपुर का उत्सव मार्च।

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में बेटी के लिए उठाया सुरक्षात्मक कदम,पड़ा राजेश पर ही भारी; सुमित राघवन ने साझा किया अपना नजरिया।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने की प्रशंसा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment