RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा में 27 फरवरी की मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क।

उपायुक्त ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, पारदर्शिता व सुरक्षा पर विशेष बल।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री द्वारा आज चतरा कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतगणना परिसर में अनावश्यक अथवा अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा मतगणना प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के अवसर पर सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अंचल अधिकारी चतरा अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने जिले में मिशन वात्सल्य के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूरस्थ अंचलों तक बेसिक लाइफ़ सपोर्ट की जागरूकता आवश्यक : राज्यपाल

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से संपन्न कई कार्यक्रमों की अध्यक्षता की राष्ट्रीय कुंवर सेना के अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार ने।

rktvnews

राज्यपाल से लेफ्टि. जनरल राजू की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

आरएमएससी की प्रबंध निदेशक ने किया गांधीनगर पीएचसी का निरीक्षण, दवाओं के उपभोग का नियमित विश्लेषण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment