RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सामर्थ्य हेतु खेलकुद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न।

विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)04 दिसंबर। शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर को दिव्यांगजनों के सामर्थ्य हेतु खेलकुद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्थानीय खेल एरिना महानंदानगर उज्जैन पर दिव्यांगजनों के सामर्थ्य हेतु खेलकुद प्रतियोगिता के उज्जैन जिले में जिला स्तर पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत विभिन्न आयु समूहों में अस्थिबाधित, श्रवणबाधित, मानसिक रूप से अविकसित बच्चों की 50, 100 मीटर दौड, नींबू रेस, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार हामूखेडी देवास रोड उज्जैन स्थित विभागीय शासकीय संस्था दृष्टि एवं श्रवणबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्धालय में विभिन्न आयु समूहो में विभागीय शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के दिव्यांग बच्चें जिनमें अस्थिबाधित, श्रवणबाधित, मानसिक रूप से अविकसित बच्चों द्वारा एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले बच्चों में से एवं तृतीय प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मोनिका कोठारी द्वारा किया गया।
जिला स्तर पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के नोडल अधिकारी घनश्याम भारती, अधीक्षक, दृष्टि एवं श्रवणबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्धालय उज्जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक साबीर अहमद सिद्धीकी के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया। सुनील त्रिवेदी, दिलीपचंद तिवारी, धर्मेन्द्र सोनी का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। जिला कार्यालय से दिनेश परमाल, ए.एस.ओ., राजेश पाठक, अशोक गेहलोत, उर्मिला आकोदिया, विमला कौशल, प्रियांश रानीवाल के अतिरिक्त संस्था के आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सुनील त्रिवेदी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related posts

भोजपुर: गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन को ले रणनीति संबंधी भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

17 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़!

rktvnews

दुमका:शिक्षक सम्मान-सह-प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन।

rktvnews

आयुष्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार ले रही अव्यावहारिक फैसला : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया।

rktvnews

Leave a Comment