RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

तिरंगा झंडा

तिरंगा झंडा

हे मेरे प्रतीक राष्ट्र के,
तुमको हे ध्वज, नमन करूँ मैं;
लहराओ उन्मुक्त गगन में,
जग में तुमको लिये बढूँ मैं।
अति बलिदान चुकाया मैंने,
तब तुमको, मैंने है पाया;
बलि का भगवा, सर पर बाँधे,
धवल हृदय से, शान्ति को पाया।
इसीलिए हे ध्वज, शान्ति को
अपने बीच बुलाया
राष्ट्र निरंतर बढ़े प्रगति पथ
रथ का चक्र बढ़ाया ।
त्याग शांति का चक्र बढ़ा तो,
हरा-भरा धन वैभव छाया;
हे मेरे प्रतीक राष्ट्र के
तुमको हे ध्वज नमन करूँ मैं।
रचनाकार: डॉ कृष्ण दयाल सिंह

( उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की दूसरी रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395, पूर्व में प्रकाशित रचना की लिंक https://rktvnews.com/news/162305)

Related posts

भोजपुर:महुली गंगा घाट पर मुंडन की खुशी मातम में बदली, दो युवक गंगा में डूबे।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा निर्वाची पदाधिकारी ने किया महाराजा कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

rktvnews

हम अपने देश में बहुत जल्दी, बिना कोई सवाल पूछे, किसी को भी आदर्श मान लेते हैं और उसे किसी का भी प्रतीक बना देते हैः उपराष्ट्रपति

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल!छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में प्रतिमाह 3000 रूपए की वृद्धि को मिली स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment