RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संस्कार भारती और पल्लवी ब्यूटी सैलून एण्ड एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।शक्ति दायिनी मां दुर्गा आराधना का पवित्र अवसर चल रहा है।इसी उपलक्ष्य उपलक्ष में संस्कार भारती आरा और पल्लवी ब्यूटी सैलून एण्ड एकेडमी द्वारा डांडिया का कार्यक्रम स्थानीय भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय बाबू बाजार आरा में हर्षोल्लास मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसमें अजय सिंह ,संजय शुक्ला,श्याम नारायण शर्मा ,कुंदन कुमारी ,नवीन पांडे ,अरविंद सिंह, अंबुज कुमार, अनिल सिंह ,पल्लवी प्रियदर्शनी ,आकांक्षा प्रियदर्शनी आदि रही।
नवदुर्गा के रूप में एक झांकी निकाली गई जो विद्यालय से रमना महावीर मंदिर तक गई जहां पर नव दुर्गा का पूजन और आरती किया गया। डांडिया कार्यक्रम नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें भगिनी निवेदिता ,सरस्वती शिशु मंदिर , लिटिल एंजेल, डॉ नेमीचंद शास्त्री की छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति की।निर्णायक मंडल में अंबुज कुमार, पल्लवी प्रियदर्शनी ,आकांक्षा प्रियदर्शनी रही।
युगल में प्रथम स्थान पिंकी कुमारी अनन्या कुमारी भगिनी निवेदिता निवेदिता, द्वितीय स्थान अंशु कुमारी नैना कुमारी भगिनी निवेदिता समूह प्रथम स्थान साक्षी कुमारी भगिनी निवेदिता द्वितीय स्थान ब भगिनी निवेदिता सीनियर एकल में चांदनी कुमारी प्रथम स्थान माही कुमारी द्वितीय स्थान निवेदिता कुमारी तृतीय स्थान भगिनी निवेदिता युगल प्रथम स्थान अनन्या कुमारी द्वितीय स्थान रिया कुमारी समूह प्रथम स्थान रिया ग्रुप द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ग्रुप तृतीय स्थान सौम्या आनंद भवन निवेदिता ।
कार्यक्रम मे अजय सिंह ने कहा की शक्ति की उपासना में डांडिया का आयोजन एक स्वस्थ परंपरा है जिसने बच्चियों अपने प्रतिभा को प्रस्तुत करती है।यह पूजा असत्य पर सत्य विजय है।इस कार्यक्रम में भगिनी निवेदिता स्कूल के परिवार पूजा केसरी ,रिंकू श्रीवास्तव ,रत्नावली मिश्रा, गुलशन आरा , सीता देवी ,गीतांजलि देवी, मनोज कुमार ,विजय कुमार ,भरत कुमार ,कमलेश मौआर ,गोपाल जी सुजीत कुमार ने काफी सहयोग दिया। डांस निदेशक धीरज कुमार उपस्थित रहे । मंच का संचालन डॉ अनिल सिंह ने बखूबी निभाया।

Related posts

शब्दभूमि प्रकाशन की राष्ट्रीय संगोष्ठी में डिजिटल युग की हिंदी लघुकथा पर व्यापक विमर्श।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 अप्रैल 24

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,राज्य संबंधित कई विषयों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बज्रगृह और मतगणना केंद्र का निरीक्षण- यातायात, सुरक्षा एवं संग्रहण व्यवस्था पर विशेष बल।

rktvnews

इंदौर:मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने इंदौर में मत्स्यबीज संबंधित गतिविधियों का किया अवलोकन।

rktvnews

आजाद हिंद फौज (आईएनए) की असाधारण विरासत।

rktvnews

Leave a Comment