RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर: दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का सफलतापूर्वक समापन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)06 अक्टूबर। शनिवार को को उप विकास आयुक्त बक्सर, डॉ महेंद्र पाल की उपस्थिति में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में 04 से 05 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कौशल दिखाया गया।

जिला स्तरीय विज्ञान मेला में विजेताओं की सूची

ग्रुप 7 के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर की मानसी एवं अनामिका ने फायर फाइटिंग रोबोट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप 2 के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के रोहित कुमार एवं सुशांत कुमार ने Mechanical Scare Crow में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप 18 के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के आजाद अंसारी, रोशन शर्मा, आदित्य रंजन, तनुजा कुमारी, सत्यम कुमार, अंकित कुमार, रौशन कुमार ने हाइड्रोलिक ब्रिज में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप 13 के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के आकाश श्रीवास्तव एवं सौम्य श्रीवास्तव ने एंटी स्लीप अलार्म सिस्टम में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप 14 के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के ऋषभ रंजन, विष्णु महाराज, नितिन कुमार, आदित्य प्रकाश, आलोक राज, लोकेश शिवम, बृजेश कुमार, संध्या कुमारी, कुमार अभिषेक रंजन, विशाल कुमार ने Earthquake रेसिस्टेंट बिल्डिंग में पाचवां स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय विज्ञान मेला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दशहरे की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:दुष्कर्म के दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल कर कड़ी सजा मिले: राजेश्वर पासवान

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

झारखंड:पुरा गांव का मतदाता सूची से नाम गायब को लेकर भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

दो दिवसीय ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 आज नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

Leave a Comment