RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आर के सिंह का शनिवार को आगमन।

भोजपुर जिला के सातो विधानसभा मे कार्यकताओ और आम जनता द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 मार्च।आरा लोकसभा से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शनिवार को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का भोजपुर जिला मे आगमन होने वाला है।
उनके आरा से पुनः एक बार फिर प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपा सहित सभी एनडीए घटक दलो के कार्यकताओ और आम जनता मे खुशी का लहर है। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर सहित एनडीए के घटक दलो के कार्यकताओ और जिले की जनता द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि शनिवार को आरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्याशी का आगमन हो रहा है। लगातार तीसरी बार जिला से लोकसभा मे प्रतिनिधित्व करने के लेकर आम जनमानस मे उमंग और उल्लास है। पटना एयर पोर्ट पर दस बजे दिन मे आगमन होगा। 11 बजे दिन मे जिला के प्रवेश द्वार कोईलवर पुल पर कार्यकताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा।इसके बाद बड़हरा विधानसभा के कायमनगर मे स्वागत किया जाएगा।उसके बाद आरा विधानसभा के आरा नगर मे विभिन्न स्थानो पर स्वागत की तैयारी है। माता आरण्य देवी और रमना स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने के बाद संदेश विधानसभा के उदवंतनगर, अगिआंव विधानसभा के गड़़हनी और चरपोखरी,तरारी विधानसभा के पीरो,जगदीशपुर विधानसभा के जितौरा,जगदीशपुर नगर मे कार्यकता स्वागत करेंगे। उसके बाद शाहपुर विधानसभा के बिहिया नगर,बिहिया चौरास्ता, संदेश विधानसभा के गजराजगंज मे एनडीए कार्यकर्ता और आम जनता द्वारा स्वागत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री और आरा लोकसभा के जनप्रिय नेता भाजपा जिला कार्यालय मे भाजपा सहित एनडीए घटक दलो के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।इस दौरान एनडीए नेताओं और कार्यकताओ द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा आरा लोकसभा से आर के सिंह को प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही जिले के जनता द्वारा जीत सुनिश्चित कर दी गई है।आरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के साथ ही बिहार के सभी चालिस सीटो पर एनडीए प्रत्याशी की जीत के साथ बिहार की जनता ने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार आरा लोकसभा से आर के सिंह रिकार्ड मतो से जीत हासिल करेंगे।

Related posts

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में पूर्व चेयरमैन डॉ जी.डी. सिंह की 83 वीं जयंती मनाई गई।

rktvnews

एक वर्ष में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, अभी तक 60 हजार पदों पर नियुक्ति : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

चितौड़गढ़:सुहागिन महिलाओं ने ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना कर लिया मतदान करने का संकल्प।

rktvnews

भोपाल:फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया,टीटीएफ मुंबई 2025 का उद्घाटन ,राजस्थान के पर्यटन की संभावनाओं पर डाला प्रकाश।

rktvnews

भोजपुर:संसार को बनाने वाला, पालन और संहार करने वाला ही ब्रम्ह हैं:राधा मोहन देवचार्य

rktvnews

Leave a Comment