
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अक्टूबर। आज भोजपुर जिला पदाधिकारी, तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के द्वारा संयुक्त रूप से रमना मैदान स्थित रामलीला मैदान में दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम स्थल के पास खुले नाले को ढकने एवं मरम्मती किए जाने,मैदान के समतलीकरण करते हुए आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग करने, दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने को निर्देश दिया गया।
