RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:20 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)10 जनवरी।राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला आयोजन से जुड़े सभी विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में उपविकास आयुक्त ने जानकारी दी कि राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का आयोजन 20 फरवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि मेला सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
कृषि विभाग द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। यह प्रदर्शनी उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों पर आधारित होगी, जिससे किसानों को नई कृषि पद्धतियों की जानकारी मिल सके। प्रदर्शनी में विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी की खेती को भी शामिल किया जाएगा, ताकि किसानों को वैकल्पिक एवं लाभकारी खेती के प्रति प्रेरित किया जा सके।
मेला परिसर में स्टॉल एवं पंडाल निर्माण कार्य को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारी पूरी करने को कहा गया।
जिला खेल पदाधिकारी को मेला अवधि के दौरान आयोजित होने वाली खेल-कूद प्रतियोगिताओं का विस्तृत कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु कला दलों के चयन को शीघ्र अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया।
आयोजन हेतु गठित विभिन्न समितियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेला परिसर की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान लगातार साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परिसर स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर बना रहे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा कचरा निष्पादन की नियमित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था, मेला परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
उपविकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मेला से संबंधित सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, मेला आयोजन से जुड़े अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: लोजपा नेता हुलास पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

उज्जैन:नामांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:सुशासन सप्ताह 2025: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा!नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया।

rktvnews

कहां फंसी है महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों की पेंच?

rktvnews

Leave a Comment