RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व टीबी दिवस पर ‘‘100 दिन सघन टीबी उन्मूलन’’ अभियान का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)24 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज लोक भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व टीबी दिवस के अवसर पर ‘‘100 दिन सघन टीबी उन्मूलन’’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने मोबाइल वैन को भी फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीबी रोगियों को गोद लेकर नियमित निगरानी एवं मानसिक संबल प्रदान करने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद देहरादून, ऊधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ को सम्मानित किया तथा टीबी से स्वस्थ हुए ‘टीबी चैंपियनों’ को भी सम्मानित किया।
राज्यपाल ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प आवश्यक है। उन्होंने कहा कि टीबी से स्वस्थ हुए लोग असली योद्धा हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। उन्होंने टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी लोगों, स्वयं सेवी संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इन सभी लोगों की मेहनत से उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में है।
राज्यपाल ने इस अभियान के 100 दिनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस अवधि में ठोस लक्ष्य निर्धारित कर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “हर दिन महत्वपूर्ण है” और छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने जागरूकता की कमी को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा और संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर अपने स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में टीबी उन्मूलन एवं जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

Related posts

भोजपुर:जदयू नेत्री पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल – आरोपी फरार, पुलिस छानबीन में जुटी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ की टीम ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आर.मित्रा प्लस टू विद्यालय के बच्चों को सिखाये आपदा प्रबंधन के गुर।

rktvnews

जयपुर:महिला सम्मान समारोह एवं परिचर्चा

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने दूरसंचार नेटवर्क सुरक्षा के लिए नेटवर्क संचालन केन्‍द्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को दिलाई शपथ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment