RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)24 मार्च।उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स (DTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित विभिन्न कार्यों विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सर्वाईकल कैंसर के रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण के सफल क्रियान्यवन के लिए आवश्यक निर्देश दिया l 1 अप्रैल 2026 से अगले तीन माह तक एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके तहत यू-विन (U-WIN) पोर्टल के माध्यम से 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 16,029 का लक्ष्य निर्धारित है तथा जिले के सभी 10 प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए बालिकाओं को अपने अभिभावक के साथ सीएचसी आना होगा साथ अभिभावक से कंसेंट फॉर्म भरवाना होगा। बैठक में सुरक्षित प्रसव तथा मातृ -शिशु के स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया l उपायुक्त ने बालिकाओं को आयरन-फोलिक एसिड (IFA) के वितरण एवं सेवन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया l उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा टीबी एवं कालाजार जैसी बीमारियों के उन्मूलन हेतु समन्वित प्रयास एवं जागरूकता अभियान को और सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:’हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया भव्य शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क व स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया।

rktvnews

नवादा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण के आदित्य मधुकर करेंगे राष्ट्रीय स्तर के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

किसान विरोधी राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का प्रारूप वापस लो: सुदामा प्रसाद

rktvnews

पटना:आपदा मित्रों के उन्मुखीकरण हेतु BSDMA द्वारा एकदिवसीय विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment