RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)24 मार्च।रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अखाड़ा समिति के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें संपन्न कर ली गई हैं जिसमें जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया हैं। प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिले में आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द की परंपरा निरंतर बनी रहे, इसके लिए हम सभी का सहयोग और सजग सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारी जुलूसों पर सतत निगरानी रखेंगे। सभी जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी l
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि डीजे के उपयोग एवं झंडों के आकार को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अखाड़ा समितियां अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने सभी से अपील किया कि रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों में दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। अखाड़ा समितियों से प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। जुलूस मार्गों का पूर्व सत्यापन करते हुए निर्धारित मार्ग पर ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर सभी बिजली तारों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर परिषद को पेयजल की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई बनाए रखने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने एवं अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को भी अपने वाहनों को एक्टिव मोड में रखने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि 27 मार्च को तथा कुछ स्थानों पर 28 मार्च को भी जुलूस निकाले जाने की सूचना है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं तथा जुलुस के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

Related posts

बिहार व यूपी की सभी सीटें जीतेगी एनडीए : केशव प्रसाद मौर्य

rktvnews

भोजपुर:प्रह्लाद की सिद्धांतनिष्ठा और गजेंद्र की शरणागति हमारे आदर्श : आचार्य भारतभूषण*

rktvnews

भोपाल:श्रीमद्भगवद् स्वगीता का भव्य पुस्तक विमोचन समारोह बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न।

rktvnews

हनुमानगढ़:संविधान दिवस पर विधि महाविद्यालयों में बाल संसद का आयोजन।

rktvnews

प्रशिक्षण प्रभारी को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment