
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून। भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की प्रेरणा से उनके पुत्र और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और उनकी धर्म पत्नी पल्लवी सिन्हा द्वारा पैतृक गांव बहियारा में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित तिरुपति बाला जी मंदिर का निर्माण कार्ड तेजी से चल रहा है। विधिवत पूजन के बाद पिछले 11 मई से शुरू हुआ निर्माण कार्य अब भूतल तक पहुँच गया है और अब मंदिर का शक्ल दिखाई देने लगा है।यह मंदिर पूरे शाहाबाद जनपद का इकलौता मंदिर बनने जा रहा है जहां भगवान विष्णु के अवतार तिरुपति बाला जी का दिव्य दर्शन होगा. मंदिर के गर्भगृह में साक्षात् बालाजी तिरुपति विराजमान होंगे. इस मंदिर में ठीक बालाजी के पीछे की तरफ कुल देवता की प्रतिमा होगी. बालाजी के बगल में महालक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित होंगी. बाएँ भगवान श्री रामचंद्र जी विराजमान होंगे और प्रवेश द्वार पर गणपति जी और हनुमान जी की प्रतिमा होगी।निर्माणाधीन बाला जी तिरुपति मंदिर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस मंदिर मे दक्षिण भारत के मंदिरों की हू ब हू झलक दिखेगी। भोजपुर जिला में पूजा अर्चना के लिए यह मंदिर काफी महत्व वाला होगा।
