RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:11.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून।अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिन्हा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11.85 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी कके अनुसार कुदरिया बांध के समीप विशेष वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक अपाची मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक से कुल 11.85 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
मामले में पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करजा गांव निवासी नीतीश ओझा, पिता राजदेव ओझा, थाना बहोरनपुर तथा देवनगर वार्ड संख्या-11 निवासी संजीत कुमार, पिता संतोष सिंह, थाना नगर, जिला भोजपुर के रूप में की गई है। शराब एवं प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा आईएमएलएच : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

गिरीडीह: जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2025-26 का समापन।

rktvnews

बेगुसराय पुलिस ने किया अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

डॉ० अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं से मिला भाकपा-माले और आइसा की टीम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 फरवरी 25

rktvnews

पटना:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment