RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एक राष्ट्र एक चुनाव से संबद्ध उच्च स्तरीय समिति का राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ विचार-विमर्श जारी।

नई दिल्ली/13 फरवरी।एक राष्ट्र एक चुनाव से संबद्ध उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष राम नाथ कोविन्द और समिति के सदस्यों अर्थात् एन.के. सिंह और संजय कोठारी ने एक साथ चुनाव कराने के बारे में राज्य चुनाव आयुक्तों (एसईसी) के विचार जानने के लिए सोमवार को उनके साथ विचार-विमर्श जारी रखा। इस बैठक में विधि सचिव डॉ. राजीव मणि भी उपस्थित थे।
एचएलसी ने महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयुक्त यू.पी.एस. मदान और कर्नाटक के राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. बी. बसवराजू के साथ बैठकें कीं, जिनके साथ राज्य चुनाव आयोग की सचिव होनम्बा एस. भी उपस्थित थीं।
विचार-विमर्श के दौरान दोनों आयुक्तों ने ऐसे कई मुद्दों को रेखांकित किया, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि स्थानीय निकायों के चुनाव भी राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के साथ ही संपन्‍न कराए जा सकें।

Related posts

उपायुक्त ने दो महत्वपूर्ण विषयों “मेरी माटी मेरा देश” अभियान एवं “मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024” को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना की।

rktvnews

भोजपुर:युवाओं की समग्र भागीदारी से ही नशा-मुक्त बनेगा भारत: युथ आइकॉन शैलेश

rktvnews

गिरीडीह:उसरी वाटर फॉल आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकसित, मंत्री सुदीव्य कुमार ने 10 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का किया शिलान्यास।

rktvnews

रांची:राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा : संजय सेठ

rktvnews

25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी दक्ष विधालय खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment