RK TV News
खबरें
Breaking Newsयातायात

पटना डीएम ने ट्रैफिक नियंत्रण और सुचारू करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)07 अप्रैल।जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक द्वारा शहर में यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनआईटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच व्यावसायिक बसों आदि के परिचालन को नियंत्रित करने का निदेश दिया गया है।
एनआईटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच सिटी बसों के परिचालन को 9:00 बजे से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक, 1:00 बजे से 3:00 बजे अपराह्न तक तथा 5:00 बजे से 7:00 बजे संध्या तक की अवधि में प्रतिबंधित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, यातायात को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। साथ ही इस मार्ग में ऑटो तथा ई-रिक्शा के वन-वे परिचालन का सख्ती से अनुपालन कराने का निदेश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस मार्ग में डबल-डेकर ब्रिज और मेट्रो का काम चलने के कारण यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि कार्यालय एवं स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों तथा आम लोगों के सुचारू आवागमन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था तथा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर को सुचारू यातायात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 24

rktvnews

जिला स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता में जेजे कॉलेज अव्वल।

rktvnews

भोजपुर: जिले में PNG उपयोग के बढ़ावे को लेकर जिला पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोपाल:बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण बाल साहित्य से ही संभव है।

rktvnews

हथियारों के भैतिक सत्यापन को रोहतास जिला प्रशासन सख्त! सत्यापन की तिथियों का किया निर्धारण।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में 9589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश को स्वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment