RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

नव वर्ष का संदेश!

नव वर्ष का संदेश!

नव वर्ष
धरा पर उतर
मानव को
यही संदेश देता कि
धरा पर फैला हरियाली
समीर सलिल स्वच्छ रख
जियो निरोग तुम जीवन ।

किसी से वर्गभेद न कर
मेल रखो हर से तुम
छल कपट द्वेष तज
हर को सुखी बनाओ तुम।

मत यहाँ कोई रण ठान
रक्त नद बहाओ तुम
मत विनाशक चीजों का निर्माण कर
विपुल जनसंहार करो तुम।

हे मानव!
यदि चाहते हो
कि धरा पर न हो दुर्भिक्ष कहीं
न हो जलप्लावन कहीं
तो प्रकृति से रखो मधुर संबंध
मत करो कभी इसे तंग।

वृक्ष होते धरती की संतान
मत हत्या कर इनकी
विपदा में डालो निज को तुम।

रचनाकार:धर्मदेव सिंह

Related posts

हरिनाम संकीर्तन आयोजित

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में पोंगल समारोहों को संबोधित किया।

rktvnews

झारखण्ड:भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी है : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह आरा दानापुर टाटा नगर एक्स के नियमित ठहराव का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: एसीएमओ डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में लिंफेटिक फाइलेरिऐसीस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने आगामी लोक अदालत की सफलता को की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment