RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:तीन दिवसीय राज्यस्तरीय”मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज खेल भवन सह व्यायामशाला, आरा में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से 38 जिलों की प्रतिभागी बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यह आयोजन भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया, बाल कल्याण समिति सदस्य मनीष कुमार सिंह, उद्योग पदाधिकारी मधु कुमारी, बिहार एथलेटिक्स उपाध्यक्ष यशवंत सिंह तथा जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम उपस्थित रहे। आलोक कुमार गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए पौधे भेंट कर किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों और प्रतिभागियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इसके उपरांत शिक्षिका कावेरी जी एवं उनके विद्यालय ‘सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय’ की तीन छात्राएँ—श्रिया, वंदना और नंदिनी—ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। उद्बोधन के दौरान कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने राज्यभर से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस प्रकार आपने अपने-अपने जिलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उसी प्रकार राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन करें।प्रतियोगिता में कुल 684 प्रतिभागी बालिकाएँ तथा 23 तकनीकी अधिकारी और कोच शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन शिक्षिका विजया और शिक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा किया गया। पूरे उत्साह के साथ बालिकाओं ने एक स्वर में “खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार” का नारा लगाकर खेल भावना का परिचय दिया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीन दिनों तक खेल भवन, आरा में आयोजित की जाएगी।

Related posts

सीआईएससी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने एनडीए के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

भोपाल: गोकुल सोनी की कहानी “चीटर” का हुआ नाट्य मंचन।

rktvnews

गढ़वा:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं विशेष रोजगार दिवस का आयोजन।

rktvnews

उद्योगपति ने किया श्रमदान!स्वच्छता हेतु प्रधानमंत्री का आह्वाहन देश हित में दूरदर्शी सोच का है परिचायक: अजय कुमार सिंह

rktvnews

जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें – मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

मस्ती और ठिठोली का त्योहार होली।

rktvnews

Leave a Comment