RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज के जंतु विभाग द्वारा माइक्रो प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर हुआ सेमिनार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर। 30 सितंबर को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर मीना कुमारी ने किया । सेमिनार का विषय था माइक्रो प्लास्टिक और उसके दुष्प्रभाव इंसान एवं प्रकृति पर। डॉक्टर मीना कुमारी ने छात्राओं को प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइक्रो प्लास्टिक वे छोटे-छोटे प्लास्टिक टुकड़े होते हैं जो 5 मिलीमीटर से छोटे होते हैं।विभाग अध्यक्ष डॉ राखी सिंह ने बताया यह प्लास्टिक के टूट जाने से उत्पन्न होता है। माइक्रो प्लास्टिक माउंट एवरेस्ट से लेकर समुद्र की गहराइयों में हर जगह पाई जा रही है। काफी छोटा होने के वजह से हमारे शरीर में भी प्रवेश कर जाता है। विभिन्न बीमारियों का कारण बनता है जैसे कैंसर थायराइड डायबिटीज और मोटापा इत्यादि। डॉ राजबाला ने धन्यवाद ज्ञापन किया और माइक्रो प्लास्टिक से बचने के विचार उपाय बताएं। छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह समुद्री जीवों, भूमि और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं। सेमिनार में प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि प्लास्टिक की उपयोग में कमी, रीसाइक्लिंग, पर्यावरण संरक्षण के सख्त कानून का पालन समस्या का समाधान हो सकता है। साथ ही जन जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका असर गंभीर असर हो सकता है। छात्रों में प्रज्ञा,निशु, निकिता ,मुस्कान, नैंसी, रिमझिम ,लकी, मांडवी ने भाग लिया। जिसमें प्रज्ञा निशु को प्रथम पुरस्कार, निकिता को द्वितीय पुरस्कार और नैंसी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सादिया हबीब, डॉ रुपाली गुप्ता, डॉ कंचन कुमारी, डॉ आशा सिंह,निवेदिता कुमारी, डॉ शिव स्वरूप राम, डॉ शुमैला फातिमा उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जिला स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर वुशु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,सफल खिलाड़ी पुरस्कृत।

rktvnews

माले कार्यकर्ताओं ने उदवंतनगर अंचलाधिकारी और गजरजगंज थाना प्रभारी सहित थाने का किया घेराव।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गड़हनी में कला शिविर सह चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण:सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार।

rktvnews

वैशाली:आगामी विधानसभा चुनाव–2025 की तैयारी: BICA सभागार, हाजीपुर में 359 सेक्टर पदाधिकारियों एवं 359 पुलिस सेक्टर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण।

rktvnews

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment