
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 29 सितंबर।जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल खारिज,परिमार्जन एवं बसेरा-2 अभियान की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने मोटेशन में 75 दिन से ज्यादा लगभग 8000 पेंडिंग केस एवं 35 दिन से ज्यादा लगभग 5000 पेंडिंग केस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचलाधिकारी को विशेष कैंप चलाकर अविलंब निस्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत पूर्व में ऑफलाइन निर्गत किए गए पर्चा को विभाग द्वारा दिए गए नवीनतम दिशा निर्देश के आलोक में सभी अंचलाधिकारी को जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करते हुए ऑनलाइन पर्चा निकालने का निर्देश दिया।
परिमार्जन से संबंधित आवेदन का निष्पादन करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश देते हुए कहा गया कि बिना किसी कारण के आवेदक को निरस्त नहीं करना है तथा राजस्व कर्मचारी स्तर पर यदि ज्यादा संख्या में पेंडिंग पाया जाता है तो अंचलाधिकारी संबंधित राजस्व कर्मचारी की समीक्षा करते हुए परिमार्जन पल्स पर पेंडिंग आवेदन को निष्पादन करवाना सुनिश्चित करवाएंगे।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, भोजपुर,सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
