RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात और सघन सदस्यता अभियान कार्यक्रम जिले के बूथों पर हुआ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है।
प्रधानमंत्री जी के मन की बात रविवार को भोजपुर जिला के सभी बूथों पर सुना और देखा गया।उसके बाद पार्टी द्वारा बूथों पर सघन सदस्यता अभियान चलाया गया।
सहार मंडल के अंधारी धर्मपुर मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को देखा और सुना। उसके बाद शंकर टोला बाल विकास विद्यालय में सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया, जिसमे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,मंडल अध्यक्ष रविरंजन सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,विधानसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा, युवा नेता विशाल प्रशांत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ो सदस्य बने।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 114 वें एपीसोड के साथ ही उक्त कार्यक्रम का दस वर्ष पूरा हो गया।हर महिने के अंतिम रविवार को होने वाले उक्त कार्यक्रम से देश,विदेश के लोग लाभान्वित होते है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात समाज के सभी वर्गो के लिए ज्ञानवर्धक होता है।
उन्होंने कहा कि 02 सितम्बर से चल रहा सदस्यता अभियान भोजपुर जिला मे तेजी से सभी बूथो पर चल रहा है और 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, गरीबो की सेवा आदि अनेको सेवा कार्य किए जा रहे है।

Related posts

दरभंगा:फ़रोगे-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर में बंदियों के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कानून की जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

14 अप्रैल को आर के सिंह करेंगे व्यवसाइयों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक।

rktvnews

वट सावित्री व्रत : वैज्ञानिक चेतना एवं पर्यावरण संरक्षण का सनातन पर्व

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर की बैठक।

rktvnews

वैशाली:मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने को लेकर अभियान।

rktvnews

Leave a Comment