RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:साईकिल रैली निकालकर युवाओं ने मतदाताओं को किया जागरुक।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )17 अक्टूबर।सारण के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग द्वारा शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
छपरा शहर के राजेंद्र स्टेडियम से निकली साइकिल रैली को उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राजेंद्र स्टेडियम से प्रारंभ होकर साइकिल रैली, थाना चौक, नगर पालिका चौक, जोगणिया कोठी, कचहरी स्टेशन, श्री नंदन पथ, अनुमंडल पदाधिकारी सदर के आवास होते हुए पुनः राजेंद्र स्टेडियम पहुंची।
साइकिल रैली के दौरान साइकिल रैली में शामिल युवाओं ने पहले मतदान फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, नर हो या नारी मतदान है जरूरी, जैसे दर्जनों नारे लगाकर मतदाताओं को उनके मताधिकार के उपयोग हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर साइकिल रैली में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं और विधानसभा चुनाव 2025 में हजारों युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आप सभी युवा भी निर्वाचक बनने जा रहे हैं। अपने घर, आस पड़ोस के साथ सभी निर्वाचकों से आगामी 6 नवंबर को होने वाले मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आह्वान करें।
डीडीसी ने कहा कि सभी उच्च, उच्चतर विद्यालय में ईएलसी क्लब के छात्रों द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
वहीं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक पूजा कुमारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पैदल मार्च, साइकिल रैली, मैराथन, दिव्यांगजन दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिससे कि मतदाता को जागरूक किया जा सके और सभी मतदाता आगामी 6 नवंबर को अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर जाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
मौके पर जिला खेल पदाधिकारी शमीम अख्तर, स्वीप कोषांग के संतोष कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सिदार्थ सिंह, यशपाल सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
साइकिल रैली में सारण एकडमी, बी सेमिनरी, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, कन्या उच्च विद्यालय, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड के स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:यूको बैंक ने स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

बिहार:मुजफ्फरपुर: सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे समाहरणालय चतरा!किया नव चयनित शिक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:सरकारी योजनाओं से बदली गुड्डी की जिंदगी।

rktvnews

लखनऊ संगोष्ठी में बिहार के आपदा प्रबंधन मॉडल की सराहना।

rktvnews

भोजपुर:दियारा क्षेत्र के बच्चों के प्रतिभा को खेल महानिदेशक ने तराशा, बढ़ाया हौसला।

rktvnews

Leave a Comment