
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।आज 27 सितम्बर को स्थानीय ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय द्वारा बाल संसद का मंचन जिनवाणी मैनेजमेन्ट काॅलेज परिसर में किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे संसदीय कार्य प्रणाली की व्यवहारिकता की परख रखने वाले पूर्व सांसद सह केन्द्रीय मंत्री आर. के. सिंह. ने इस प्रकार के कुशल मंच की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जिस प्रकार विद्यालय परिवार ने मेहनत करके इस परिदृश्य को यहां उतारा है यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है। पूरा विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं।
भाई बर्मेश्वर ने कहा कि आज जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के परिसर में ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जिस प्रकार संसद भवन का प्रारूप तैयार किया गया है इसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम सभी सदन की गरिमामई वातावरण में बैठे हैं। केवल राष्ट्र और विद्यालय के विकास की सराहनीय।ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के निदेशक डाॅ. आदित्य बिजय जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद योजना के तहत विद्यालय के वर्ग 8, 9, 10 के छात्र छात्राओं द्वारा बाल संसद का मंचीय आयोजन किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र राष्ट्र ‘भारत’ के संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक परंपराओं से परिचित कराना है।
इस बाल संसद में स्पीकर की भूमिका आस्था सिंह ने बखुबी निभाई। साथ ही विभिन्न संसद सदस्य में हरि ओमजी प्रधान मंत्री, सिमरन कुमारी गृह मंत्री, श्रेष्ठ वर्धन वित्त मंत्री, असिता आर्या विदेश मंत्री, अंजली कुमारी रक्षा मंत्री, स्वाती सिंह रक्षा मंत्री, रौशन कुमार युवा एवं खेल मंत्रालय, आदित्य राज पाठक संसदीय कार्य, अक्षिता विधि एवं न्याय, रीधिमा सिंह अल्पसंख्यक, राहुल यादव कोयला, साक्षी तिवारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रिंस कुमार पाण्डेय कृषि मंत्री, प्रिंस कुमार सिंह सूचना एवं ब्राॅडकास्ट मंत्री के रूप में बखुबी भूमिका निभाई। साथ ही मो. हमादुल्ला हक नए मंत्री के रूप में, कृष्णा नरसरिया, आस्था तिवारी और आदित्य राज ने नए संसद सदस्य के तौर पर और अर्पिता सिंह एवं वैष्णवी वात्स ने सरकार सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई। संसद भवन में विपक्ष के नेता की भूमिका में शिवम कुमार गुप्ता दिखे और विपक्षी दल के सदस्यों में आर्यन भारद्वाज, रीशिता सिंह, रोशनी पाण्डेय, रूतिका कुमारी, श्रेया कुमारी, रिया सिंह, आदित्य कुमार, आद्या कुमारी, उत्कर्ष, अनन्या सिंह, आकाश कुमार, सौम्या कुमारी, आदित्य तिवारी, वैदेही त्रिपाठी, साक्षी कुमारी, आयुष कुमार सिंह, यालिनी यावेद, अनिवेष राज ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया। भारत गणराज्य के संसद सत्र का हिस्सा बनने और यहां के संसदीय कार्यप्रणाली को देखने के लिए आयुष कुमार सिंह एवं भव्या तिवारी विदेशी प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे। संसद सदस्यों के अतिरिक्त संसदीय कार्य में सहयोग करने वाले पदों के लिए प्रियांशु कुमार पाण्डेय मार्शल, प्रीति सोनी प्रधान सचिव, हर्ष सिंह एवं सत्यम कुमार सचिव, भव्या श्री और मयंक कुमार मीडिया प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया।
संसदीय कार्य प्रणाली में छात्र-छात्राओं द्वारा मंत्रीगण का प्रतिनिधित्व करते हुए कई प्रस्ताव पेश किए गए और पक्ष एवं विपक्ष के विभिन्न सदस्यों द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कई प्रकार के प्रस्ताव राष्ट्रीय हित और विद्यालय हित में पारित किए गए।
बाल संसद के इस मंच के कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, शंभू चौरसिया, विभु जैन, दुर्गा राज, सुनील कुमार, राम दिनेश आदि समेत सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश पाठक, तबस्सुम बानो, अमित वर्मा, आशुतोष दीक्षित, जिनवाणी जैन, संजय कुमार, सनी आदि प्रमुख रहे।
