
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।आज पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह निवर्तमान आरा सांसद आर के सिंह लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुए और जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को पूर्व मंत्री आर के सिंह से शाहपुर और बड़हरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के लगभग दो दर्जन मुखिया, जनप्रतिनिधी और जनता मिलकर बाढ़ क्षेत्र घोषित करवाने का निवेदन किया। जनप्रतिनिधियो द्वारा बाढ़ राहत कार्यो मे अनियमितता की भी शिकायत की गई।इसके साथ बाढ़ प्रभावित परिवार की सूची मे नाम गायब होने का शिकायत किया गया। पूर्व सांसद द्वारा कहा गया कि जिलाधिकारी से बात कर सभी बाढ़ प्रभावित लोगो की सूची मे नाम दर्ज कराया जाएगा। जो सही रूप मे बाढ़ मे प्रभावित हुए है उन्हे जरुर सरकारी सहायता प्राप्त होगा।इसके लिए जिलाधिकारी से सूची की जाँच करवा कर प्रभावित परिवारों को सूची मे नाम दर्ज कराने के लिए बोला हूँ,जिसे जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया। भोजपुर जिला के बाढ़ प्रभावित प्रखंडो के क्षेत्रो के लिए भी जिलाधिकारी से बात हुआ है,जिसे जल्द घोषित किया जाएगा।
वहीं जिले के विभिन्न क्षेत्रो से लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने प्रिय नेता से मिले,जिन्हे सुनते हुए पूर्व मंत्री द्वारा निदान करने की बात कही गयी।
ये सैनिक कल्याण वोर्ड कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर शहीदो को नमन किया।तदोपरांत वहाँ लगे लाईट को स्विच आँन कर शुभारंभ किए।
इसके अलावा अमराई नवादा स्थित एक विद्यालय मे युवा सांसद कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि, जीरो माईल एकौना स्थित एक होटल और वीर कुँवर सिंह स्टेडियम मे साँफ्टवाल क्रिकेट मैच का उदघाटन किए।
कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेतागण,कार्यकर्ता और आम जनता शामिल थे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने दिया।
