RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नवनियुक्त UDC क्लर्कों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03 मई।आज स्थानीय जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिहार न्यायिक अकादमी गायघाट, पटना के निर्देशन में जिला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए दो दिवसीय ऑन-साइट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पुरुषोत्तम मिश्रा — प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर शैलेन्द्र पाण्डा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ संदीप कुमार मिश्रा — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-पीठासीन अधिकारी, एक्सक्लूसिव विशेष न्यायालय सं. १ धर्मेन्द्र तिवारी — जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-७, आकाश यादव — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर,ऋषि कुमार — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर,देवेश मिश्रा — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर, सम्भावी वत्स — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर, एलियाना — न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोजपुर आदि शामिल थे।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा ने नव-नियुक्त लिपिकों को सम्बोधित किया और न्यायालय की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के महत्त्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का प्रत्येक कर्मचारी न्याय-प्रशासन की रीढ़ होता है और उसके कार्य की शुद्धता एवं समयबद्धता से आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है।

ज्ञातव्य है कि बिहार न्यायिक अकादमी गायघाट पटना के पत्र सं. १४९५-१५०५ दिनांक २९.०४.२०२६ के अनुसरण में भोजपुर न्यायमंडल के सभी नव-नियुक्त अपर अनुभाग लिपिकों (कोर्ट क्लर्क) के लिए यह ऑन-साइट प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 59 (उनसठ) नव-नियुक्त लिपिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण नोडल अधिकारी दीपक कुमार सिंह, ल. न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी-सह-अपर सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी), भोजपुर, आरा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित न्यायाधीशों एवं प्रशिक्षुओं का हार्दिक अभिनन्दन किया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रशिक्षण के प्रथम दिव आज छः शैक्षणिक सत्रों में न्यायालय की संरचना, पीठ लिपिक एवं अधिकारी लिपिक के कर्तव्य, जी.आर.सी.ओ., आपराधिक व दीवानी मुकदमों के चरण, जमानत एवं रिमाण्ड आदेश, सी.आई.एस. के माध्यम से कारण सूची तैयारी तथा डिजिटल भत्ते के भुगतान सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में भोजपुर न्यायमंडल के अनुभवी एवं सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त नाज़िर), गौरीशंकर राम (सेवानिवृत्त डी.जे. सरिश्तेदार), मो. सगीरुल हक़ (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क एवं सरिश्तेदार), अमित कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त बेंच क्लर्क) तथा सुधाकर चौबे (सेवानिवृत्त प्रभारी हेड क्लर्क) ने अपने बहुमूल्य अनुभव प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए।

उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और न्यायालयीन कार्य में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-१ शैलेन्द्र पाण्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान नहीं देता, बल्कि न्यायिक संस्कार भी विकसित करता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा एवं समापन दिवस 10 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिलेख प्रबंधन, प्रतिलिपि विभाग, निरीक्षण, पत्राचार नियम एवं प्रशासनिक रजिस्टरों के रख-रखाव पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अंत में प्रश्नोत्तर एवं एम.सी.क्यू. सत्र आयोजित होगा।

इस उल्लेखनीय आयोजन की सफलता में शीर्ष लिपिक सुरेश कुमार, नाज़िर जितेन्द्र प्रसाद, सिस्टम ऑफिसर मनीष कुमार एवं सिस्टम असिस्टेंट रंधीर शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related posts

उपराष्ट्रपति 13 और 14 जून को जैसलमेर का दौरा करेंगे।

rktvnews

कृष्ण कल्पित प्रसंग : केवल एक कवि का पतन नहीं, समूचे काव्य-प्रेमी समाज की आत्मपरीक्षा है।

rktvnews

चुनाव आयोग ईपीआईसी को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, आरपी अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा।

rktvnews

निबाव ने जमशेदपुर में घर के मालिकों के लिए लॉन्च की एडवान्स्ड सीरीज़।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए बोली लगाने के लिए मंजूरी दी।

rktvnews

शिक्षकों का सशक्तिकरण: सीएसआईआर-आईआईसीटी, केएएमपी और सीबीएसई वैज्ञानिक प्रकृति संवर्धन पर अत्याधुनिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिये सहयोगरत

rktvnews

Leave a Comment