RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मिशन स्कूल में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर। कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के द्वारा कैथोलिक मिशन स्कूल आरा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को”स्वच्छता का स्वास्थ्य पर प्रभाव” विषय पर तीन दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के हेड डॉक्टर पीके द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा की मूल भावना को आने वाली भविष्य की पीढ़ी वह भी सक्रिय रूप से शामिल करना था ।आज सफल प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण समारोह मैं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर सच्चिदानंद सिंह डॉक्टर राम नरेश सहायक संजीव रघुवंशी के साथ केंद्र के प्रधान डॉक्टर द्विवेदी सम्मिलित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जॉन बॉस्को बताया के स्कूल के 250 बच्चों ने इस चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें से 21 प्रतिभागी चयनित हुए। विद्यालय प्रबंधन कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के इस सकारात्मक पहल के प्रति आभारी है और भविष्य में इस प्रकार के अन्य भी कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चे निश्चित रूप से भाग लेंगे। आपने यह भी जानकारी दी की विद्यालय में 950 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हैं एवं अलग-अलग समूह में इनके द्वारा कई प्रकार के विद्यालय में रचनात्मकता के कार्य किए जाते हैं।
डाॅ द्विवेदी ने उपस्थित छात्र समुदाय को संबोधित करते हुए कहा की एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है और आप सभी आने वाले समय में इस देश को प्रतिभाशाली वैज्ञानिक शिक्षक इंजीनियर डॉक्टर एवं प्रशासक देंगे लेकिन इसके पहले हमें अपने जीवन में अनुशासन एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है मैं स्वयं साफ रहूं मेरा परिवेश साफ रहे मेरा विद्यालय साफ रहे एवं यहां पर हरियाली भरपूर हो इस पर विशेष रूप से ध्यान देना है प्लास्टिक के रैपर तथा बोतल और अन्य इस प्रकार की सामग्रियां जो आसानी से मिट्टी में ना मिल सकती हो इनके प्रयोग से ज्यादा से ज्यादा बचने की आवश्यकता है और इन्हें इसके लिए चिन्हित कूड़ेदान में ही सदैव डाला जाए जिससे इनका भविष्य में प्रसंस्करण करके पर्यावरण की रक्षा हो ।
डॉक्टर सचिदानंद सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके प्रयास के लिए काफी प्रशंसा की और आपने बताया कि जो प्रतिभागी इस बार नहीं सफल हो पाए हैं इस बात की प्रबल संभावना है कि अगली बार वह प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर निश्चित रूप से आएंगे।
डॉ रामनरेश यह जानकारी दी की स्थानीय स्तर पर फलों सब्जियों के छिलके के साथ थे भोजन के बचे अवशेष को विद्यालय में एक स्थल पर रखा जा रहा है यह बहुत ही अनुकरणीय है और इससे जीव जंतुओं के लिए भोजन की व्यवस्था हो ही सकती है साथ में इससे एक अच्छी खाद भी बन सकती है जिसका प्रयोग पौधों एवं फूलों में किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में कक्षा एक से कशिश सिंह कक्षा 2 से राशि कुमारी कक्षा 3 से सृष्टि कुमारी कक्षा चार से कृष्णा चौधरी कक्षा 5 से सोनाक्षी कुमारी छठ वर्ग से लक्ष्मी कुमारी एवं सप्तम से अर्चना को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ पुरस्कृत होने में बच्चियों की संख्या ज्यादा रही यह इस बात का द्योतक रहा कि
तुलनात्मक रूप में बच्चियों ज्यादा संवेदनशील है और चीजों को ज्यादा सहजता से ग्राह्य कर रही है।
अंत में डॉ द्विवेदी ने समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सूचित किया कि आने वाले समय में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन कैथोलिक मिशन स्कूल आरा में आयोजित करने का प्रस्ताव है । बच्चों में पौधों तथा व बागवानी के प्रति और जागरूकता एवं आकर्षण बढ़ाने के लिए पोषण वाटिका के माध्यम से फलो एवं सब्जियों के बागवानी से संबंधित पोषण वाटिका मिशन स्कूल परिसर में शीघ्र स्थापित की जाएगी।

Related posts

औरंगाबाद:केन्द्रीय वित्तमंत्री ने किया भारतीय स्टेट बैंक की हसपुरा शाखा का लोकार्पण।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन के मंच पर राजेंद्र प्रसाद कला एवं युवा विकास समिति ने मंचित किया नाटक।

rktvnews

बेतिया:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत लंबित अभिश्रवों का करें अविलंब भुगतान : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:संतोष बने प्राइवेट स्कूल्स एसोशिएसन बड़हरा के प्रखंड अध्यक्ष।

rktvnews

वी.एस. अच्युतानंदन : समझौताहीन संघर्ष की कम्युनिस्ट परंपरा के प्रतीक।

rktvnews

बाल कविता: बने संतान आदर्श हमारी।

rktvnews

Leave a Comment