RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने किया मेले का अवलोकन।

ग्रामीण शिल्पकारों और उद्यमियों के उत्पादों की सराहना करते हुए की खरीदारी।

राज्य के सभी जिलों की स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों ने लगाए स्टॉल।

आगंतुकों ने की अब तक 3 करोड़ 28 लाख की खरीदारी।

बिहार सहित कई अन्य राज्यों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने किए अपने शिल्प कला के प्रदर्शन।

दस दिवसीय मेले का कल होगा समापन।

प्राचीन लोक कला और संस्कृति का दिखा अनोखा संगम,आगंतुक हुए आकर्षित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 26 सितंबर।पिछले दस दिनों से जारी बिहार सरस मेला का शुक्रवार 27 सितंबर को समापन होगा l ज्ञान भवन , पटना में आयोजित दस दिवसीय बिहार सरस मेला के विभिन्न स्टॉल पर बिहार समेत देश के विभिन्न प्रदेशों की लोक कलायें, हस्तशिल्प एम् देशी व्यंजनों की प्रदर्शित एवं खरीद-बिक्री हुई।लगभग 3 करोड़ 28 लाख की खरीद-बिक्री हुई है l
मनभावन, लोक लुभावन, लोकप्रिय, आकर्षक एवं बहुप्रतिक्षित बिहार सरस मेला के प्रथम संस्करण का समापन हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष 2024 -25 के प्रथम संस्करण का यह आयोजन कई मायनों में खास रहा । वर्ष 2018 से मिनी सरस प्रतिवर्ष अपने लोकप्रियता में उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है ,खरीद-बिक्री के आंकड़ों में हो रही वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि सरस मेला और यहाँ बिक रहे हस्तशिल्प एवं देशी व्यंजनों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ते ही जा रहा है। इस वर्ष भी बिहार सरस मेला का प्रथम संस्करण मिनी सरस के तौर पर 18 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित हुआ।
दस दिवसीय मेला में बिहार समेत झारखण्ड, ओड़िसा, आसाम, मणिपुर , पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , आँध्रप्रदेश एवं उत्तराखंड से आई स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमियों के स्टॉल पर हस्तशिल्प , लोक कला एवं देशी व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई l
मेले के एक विशेष भाग में आगंतुकों के लिए दीदी की रसोई समेत कई स्टॉल्स पर खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने का अवसर भी प्रदान किया गया l
आम से लेकर खास तक को मेला ने आकर्षित किया l गुरुवार को तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री , बिहार सरकार भी सरस मेला में आये और ग्रामीण शिल्पकारों एवं उद्यमियों के द्वारा निर्मित उत्पादों को सराहा और खरीददारी भी की l
सरस मेला में सदियों पुरानी लोक कलाएं, संस्कृति, वाद्यय यंत्रों की सुमधुर गूंज पुन: पुनर्जीवित हुई और मेला के माध्यम से आगंतुकों के घर तक गई l बिहार से लगभग सभी 38 जिलों से स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमियों ने शिरकत की और अपने-अपने क्षेत्र के लोक शिल्प एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी सह बिक्री कर आगंतुकों को बिहार की समृद्ध लोक कला , परंपरा , स्वाद एवं संस्कृति से अवगत कराया l
बुधवार को 27लाख 48 हजार से अधिक की राशी के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है l खरीद-बिक्री का आंकड़ा स्टॉल धारकों द्वारा लिए गए रिपोर्ट के आधार पर आधारित होता है l बुधवार को 27 हजार से अधिक लोग आये और खरीददारी की l
सरस मेला का समापन कार्यक्रम 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित है l इस कार्यक्रम में श्रवण कुमार,मंत्री –ग्रामीण विकास विभाग, बिहार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने की सहमती प्रदान की है l समापन समारोह में लोकेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेगी साथ ही हिमांशु शर्मा ,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति(जीविका) की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ : हाईवा जैसी भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीदी।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25टी बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ को लॉन्‍च किया गया।

rktvnews

स्वतंत्रता का अधूरा आलाप।

rktvnews

भोजपुर: पूजा पंडाल में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां,चार घायल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment