RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: NIFT के छात्र सीख रहे जीविका दीदियों से ग्रामीण शिल्प और कला के गुर।

मेले में दादी नानी की यादें कर रहे ताजा।

पारंपरिक हस्तशिल्प से सजे दौड़ रहे घोड़े और हाथी।

बच्चों को लुभा रही ग्रामीण परिधान से सजी देशी गुडिया।


कला की बारीकियों को तराश रही आगंतुक महिलाएं।

भोजपुर जिले की जानकी महिला सिलाई उत्पादन कंपनी लिमिटेड ने भी लगाया स्टॉल।

महिला उद्यमियों ने विगत 06 दिनों में किया 2 करोड़ का व्यापार।

सोमवार को 36 लाख से ऊपर के उत्पादों और व्यंजनों की हुई बिक्री।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )24 सितंबर।आधुनिकता से इतर अपनी एक अलग ही अपनी पहचान बना लिया है सरस मेला में बिक्र रहे शिल्प ने। सरस मेला में बिक रहे उत्पाद और उनके प्रति लोगों का बढ़ रहा आकर्षण इस बात का प्रमाण है कि लोग आधुनिकता से दूर गाँव की ओर लौट रहे हैं। बात मधुबनी पेंटिंग की हो या फिर खादी की या फिर बंजारा, सिक्की, सुजनी समेत विभिन्न कलाओं की।सरस मेले में लोगों का सबसे बड़ा रुझान ग्रामीण शिल्पकला, लोक कला, परंपरा एवं देशी स्वाद की तरफ ही है।6 दिनों में खरीद बिक्री का आंकड़ा 2 करोड़ पार कर गया है l
सरस मेला के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण शिल्प एवं उत्पाद को बढ़ावा देना एवं बाज़ार उपलब्ध कराना है l इसी उदेश्य के तहत जीविका (ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार) द्वारा 18 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक आयोजित है। सरस मेला में देश के कोने – कोने से आये स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलायें ग्रामीण शिल्पकार के तौर पर अपने प्रदेश और गाँव की परंपरा, उत्पाद, स्वाद, संवाद एवं संस्कृति से बिहारवासियों को लुभा रहे हैं ।प्रबंधन एवं फैशन टेक्नोलोजी की पढाई कर रहे छात्र-छात्राएं भी सरस मेला में आकर ग्रामीण शिल्प से रूबरू हो रहे हैं l छात्र- छात्राएं महिला उद्यमियों से कुशल व्यवसाई और ग्रामीण शिल्प , उत्पाद आदि के निर्माण की प्रक्रिया को सीख-समझ रहे हैं।निफ्ट, पटना की प्रथम वर्ष की छात्र-छात्रों ने मेला में परिधान एवं विभिन्न कलाओं के निर्माण के जीवंत प्रदर्शन को देखा और अपनी पुरानी संस्कृति और परंपरा से रूबरू हुए l निफ्ट की छात्रा आन्या ने बताया कि मेला में जो भी उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध है वो मैंने अपनी नानी को बनाते हुए देखा है। यहाँ आकर नानी की यादें ताज़ा हो गई।सौम्या ने बताया कि विभिन्न प्रकार के आचार मेरी दादी और माँ भी इसी फ्लेवर में आचार बनाती हैं।प्रबंधन एवं मार्केटिंग की पढाई कर रहे छात्र-छात्राएं भी शिल्प निर्माण एवं व्यवसाय प्रबंधन के तौर-तरीके स्वयं सहायता समूह से जुडी ग्रामीण महिलाओं से सीख रहे हैं
मेला परिसर में स्वयं सहायता समूह से जुडी ग्रामीण महिला उद्यमी अपने स्टॉल पर खुद के द्वारा उत्पादित उत्पादों का बिर्की तो कर ही रही हैं वही इन्ही महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादन कम्पनियाँ भी हैं जिन्होंने ग्रामीण शिल्प एवं हुनर को बड़ा व्यवसाय बनाकर महिला स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है l बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत कोइलवर प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा गठित जानकी जीविका महिला सिलाई उत्पादन कंपनी लिमिटेड ने भी जीविका से जुडी गाँव की 150 हुनरमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है।जिसका सितंबर 2018 में नितीश कुमार ,माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार ने मानसिक आरोग्यशाला परिसर कोइलवर में शुभारम्भ किया था l इस कंपनी से स्कुल ड्रेस, सलवार सूट, लैब कोट, ब्लाउज, गाउन, पेटीकोट, प्लाजो, स्कर्ट, बैग, झोला आदि का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है l कंपनी में कार्यरत हुनरमंद महिलाओं को यहाँ कटिंग,सिलाई और पैकिंग आदि करने के एवज में 6 से 7 हजार रूपया प्रति माह मानदेय मिलता है l सरस मेला में भी जानकी जीविका महिला सिलाई उत्पादन कंपनी लिमिटेड का स्टॉल सुसज्जित है l 6 दिनों में 25 हजार से अधिक के परिधानों की खरीद बिक्री हुई है l सबसे ज्यादा नाइटी एवं कुर्ती की बिक्री हुई है l इस स्टॉल पर बिहार के हुनरमंद महिलाओं ने महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के साथ ही कुशल व्यवसाय प्रबंधन की नाज़िर पेश की है।
सरस मेला में 130 से अधिक स्टॉल पर ग्रामीण महिला उद्यमियों ने कुशल व्यवसाय प्रबंधन की बानगी पेश की है। सोमवार को 36 लाख 41 हजार से अधिक की राशी के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है l खरीद-बिक्री का आंकड़ा स्टॉल धारकों द्वारा लिए गए रिपोर्ट के आधार पर आधारित होता है l सोमवार को 32 हजार से अधिक लोग आये और खरीददारी की l
बिहार सरस मेला का समय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित और प्रवेश निःशुल्क है।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

राम नवमी पर करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ होगा हर समायाओं का निदान: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम मोहड़ में बनाए गए स्थैतिक जांच नाका का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment