RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने सम्भाला उपमुख्यमंत्री का पदभार।

जयपुर/राजस्थान 15 दिसंबर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद शासन सचिवालय में पदभार सँभाला। डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए प्रदेश के हर वर्ग के साथ मिलकर उनके विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर उपमुख्यमंत्री उनकी प्राथमिकताएँ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुँचाना रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेंगे।
उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने इससे पहले रामनिवास बाग में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की

उपमुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण से पूर्व मोतीडूँगरी स्थित गणेश मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की। उपमुख्यमंत्री का मंदिर के पुजारियों ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

Related posts

देहरादून : ग्रामीण जीवन शैली का प्रमुख आधार रहा है पशुपालन, लाखों परिवारों की आजीविका का भी है प्रमुख साधन: मुख्यमंत्री

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

गढ़वा में सहकारिता विकास को नई गति देने की पहल, DCDC की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 1 अक्टूबर, 2023 को श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

मधुवन के बरखा महोत्सव में गूंजे सूफी कलाम “छाप तिलक सब छीनी रे…

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment