RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ : ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन।

रामेश्वर वैष्णव द्वारा रचित है पुस्तक।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़) 22 सितंबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार रात रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ’मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया। विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को अलग अंदाज में मुक्तकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर आलोक सिंह, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल शर्मा, लेखक विजय मिश्रा ’अमित’, सतीश शर्मा, पत्रकार योगेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:नहीं रहे वयोवृद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डा कैलाश प्रसाद सिंह।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और मिस्र के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर की स्‍वीकृति दी

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

राजेश मल्होत्रा ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेमिनार आयोजित!अपने अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

भोजपुर:युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे डॉ प्रदीप सिंह पंकज : प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment