RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा शहर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी व व्यवसायी संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष 76 वर्षीय विष्णु गोयंका जी का निधन!माले व व्यवासायी संघ भोजपुर ने शोक व्यक्त किया!

RKTV NEWS/अनिल सिंह,15अप्रैल।आरा शहर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी 76 वर्षीय विष्णु गोयनका का आज सुबह लगभग 10 बजे उनके पैतृक निवास चित्र टोली रोड आरा में निधन हो गया!उनके निधन की खबर सुनते ही शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई!विदित हो कि करोना काल में व्यवसायियों खासकर लघु व फुटपाथी व्यवसायियों का लॉकडाउन के कारण दुकान बंद हो जाने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ था!ऐसे कस्बायी व्यवसायियों को लॉकडाउन पैकेज मुहैया कराने के लिए 24 अप्रैल 2022 को आरा नगरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित व्यवसायियों के प्रथम जिला सम्मेलन में व्यवसायी संघ भोजपुर का गठन किया गया था जिसके पहले अध्यक्ष विष्णु गोयनका चुने गए थे!जैसे ही यह खबर व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों को मिली वैसे ही तत्काल व्यवासायी संघ के जिला सचिव व तरारी से भाकपा-माले विधायक व कृषि उद्योग विकास समिति के सभापति सुदामा प्रसाद,भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य व नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,संघ के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साह,संजय महासेठ,सुनील नैयर, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,रामाशंकर सिंह यादव,कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद केसरी,कार्यालय सचिव कृष्ण रंजन,गुप्ता व सह सचिव अशोक व्याहुत,पंकज प्रभाकर,आशु गुप्ता,निसार राइन,विक्की चौरसिया,पंकज प्रभाकर उनके निवास पहुंच कर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना व्यक्त की!

Related posts

नैनीताल:कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:डॉक्टर के एन सिंहा ने किया यशदिति ब्यूटीशियन ब्रोसर का लोकार्पण।

rktvnews

छत्तीसगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा।

rktvnews

आग लगने से 15 परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा,पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत सामग्री पहुंचाई!मानवीय पीड़ा को कम करने की बेजोड़ संस्था है रेडक्रॉस सोसायटी:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment